Google Pay Se Personal Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों दोस्तों आज के समय में अचानक से पैसो की जरुरत पड़ने पर गूगल पे के माध्यम से पर्सनल लोन लेने का ऑप्शन कुछ योग्य यूजर्स को मिल सकता है | गूगल पे खुद सीधे सभी यूजर्स को लोन नहीं देता है
बल्कि ऐप पर उपलब्ध पार्टनर बैंक या वित्तीय संस्थानों के माध्यम से लोन की सुविधा दी जाती है | इसमें योग्य व्यक्ति मोबाइल से ही लोन के लिए आवेदन कर सकता है और आवश्यक जानकारी व केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते है है | अगर आप भी गूगल पे से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
गूगल पे से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास पमाण पत्र
- बैंक स्टेटमेंट 3 महीने का
- पासपोर्ट साइज फोटो
गूगल पे से लोन लेने के लिए योग्यता
- गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर उच्च होना आवश्यक है |
- आवेदक को रोजमर्रा के लेनदेन के लिए गूगल पे बिजनेस ऐप और गूगल पे मोबाइल एप्लीकेशन क उपयोग करना चाहिए |
- गूगल पे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक किसी बैंक या कंपनी के द्वारा पेश किए गए किसी अन्य ऋण कार्यक्रम में नामांकित नहीं हो सकता है |
गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से Google Pay For Business App को इंस्टॉल करना है और उसमे आपका बैंक खाता लिंक होना चाहिए |
- इस ऐप को ओपन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर ही क्विक लिंक्स के क्षेत्र में ही आपको Loans का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा और उसके बाद आपको My Offer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको लेटेस्ट लोन ऑफर का ऑप्शन देखने को मिलेगा |
- उसके बाद आपको मनचाहे लोन क्लिक करना होगा और अपनी योग्यता को चेक करना होगा और उसके बाद आपको पता चल जाएगा की आप कितने रुपए तक का लोन ले सकते है |
- उसके बाद आपको Proceed to Apply For Loan का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने लोन एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसको आपको सही से भरना होगा |
- उसके बाद आपसे मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और उसके बाद आपको ई केवाईसी करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लोन जमा होने का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे गूगल पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |