Airtel Payment Bank Account Open Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों डिजिटल इंडिया के तहत एयरटेल कंपनी पेमेंट बैंक की सुविधा प्रदान कर रही है जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए अकाउंट ओपन करना होगा | अकाउंट ओपन करने के लिए आपको
आधिकारिक ऐप का उपयोग करना होगा जिसके लिए आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड होना अनिवार्य है | अगर ऐप के अलावा अकाउंट ओपन करना चाहते है तो सीएससी केंद्र या एयरटेल पेमेंट बैंक शाखा से अकाउंट ओपन कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए दस्तावेज
एयरटेल पेमेंट बैंक जीरो बैलेंस सेविंग खाता खोलने के लिए आपको बहुत ही कम न्यूनतम दस्तावेज देना होगा | नीचे दी गई जरुरी यह सभी दस्तावेज पूरा करके आसानी से खाता खोल सकते है जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ऑनलाइन ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से Airtel Thanks Application & Bank एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा और उसके बाद आपको Open Your Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एयरटेल जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपका खाता सफलतापूर्वक खुल जाएगा |
- अब इस खाते को मूल रूप से चालू रखने के लिए वीडियो केवाईसी के माध्यम से अपने खाते की ई केवाईसी जरूर करना है |
- उसके बाद आपका खाता पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा तथा आपको अकाउंट नंबर एवं आईएफएससी कोड देखने को मिल जाएगा जिसके मदद से पैसो का लेनदेन कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के फायदे
एयरटेल पेमेंट बैंक में सेविंग खाता खोलना चाहते है तो खाता खोलने से पहले इस बैंक के द्वारा मिलने वाले विभिन्न सभी प्रकार की महत्वपूर्ण फायदे जान लीजिए जो की, इस प्रकार से है –
- एयरटेल एक देश की विश्वसनीय ब्रांड है जिससे आप अपने पैसो की सुरक्षा के बारे में आश्र्वस्त हो सकते है |
- एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई भी जरुरत नहीं है आप अपने सुविधा अनुसार इस खाते में बैलेंस रख भी सकते है या नहीं रख सकते है |
- इस खाते को हमेशा चालू रखने के लिए किसी भी प्रकार की कोई शुल्क नहीं देना होगा |
- इस खाते के मदद से बहुत ही सरल और आसान तरीके से अपने पैसो का लेनदेन कर सकते है तथा किसी भी पार्का का बिल भुगतान के साथ – साथ मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है और इसका इस्तेमाल भी कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |