Bajaj Finance Se Loan Kaise Len : बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन कैसे लें ?

Bajaj Finance Se Loan Kaise Len |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता  हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आप किसी स्थिति में है या अपने निजी खर्चो को पूरा करने के लिए लोन की आवश्यकता हाउ तो बजाज फाइनेंस पर्सनल लोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है | बजाज फाइनेंस अपने ग्राहकों को आसान शर्तो पर पर्सनल लोन प्रदान करता है जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपने खर्चो को पूरा कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |Bajaj Finance बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन

बजाज फाइनेंस से लोन लेने के फायदे 

  1. बजाज फाइनेंस पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग बहुत तेज होती है और आप 24 घंटो के भीतर लोन की राशि को प्राप्त कर सकते है |
  2. बजाज फाइनेंस आप 25 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन ले सकते है और लोन को चुकाने के लिए आपको लचीली ईएमआई का ऑप्शन मिलता है |
  3. यह पर्सनल लोन असुरक्षित है यानि की इसके लिए आपको कोई गारंटी या संपार्श्विक देने की जरुरत नहीं होती |
  4. आप अपने घर बैठे पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और अपने लोन की स्थिति को भी निगरानी कर सकते है |

बजाज फाइनेंस से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. पिछले 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट और सैलरी स्लिप
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

बजाज फाइनेंस पर्सनल लोन के लिए पात्रता

  1. बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 60 साल के बिच होना चाहिए |
  2. पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
  3. लोन लेने वाले आवेदक के पास स्थायी आय का प्रमाण होना चाहिए जैसे की सैलरी स्लिप या आय प्रमाण पत्र |
  4. मेट्रो शहरों में रहने वाले व्यक्तियों के लिए न्यूनतम मासिक आय 25 हजार रूपए और अन्य क्षेत्रो के लिए 15 हजार रूपए होनी चाहिए |

बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

अगर आप बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को बजाज फाइनेंस के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपको Apply Now पर क्लिक कर देना होगा |
  3. अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा जिस  पर ओटीपी आएगा जिए आपको वेरिफाई कर लेना होगा |
  4. वेरिफाई करने के बाद आपको अपना बेसिक डिटेल्स जैसे की नाम, जन्मतिथि, पिन कोड इत्यादि डालकर आगे बढ़ना होगा |
  5. उसके बाद आपको जितने लोन अमाउंट की जरुरत है उतना डालना होगा |
  6. फ़ीस बजाज फाइनेंस के पर्सनल लोन के तीन वैरिएंट – टर्म, फ्लैक्सी टर्म और फ्लैक्सी हाइब्रिड में से अपने अनुसार एक को चुन लेना होगा |
  7. उसके बाद 12 से 96 महीने तक में से अपने अनुसार पुनर्भुगतान की अवधी को चुन लेना होगा और नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा |
  8. अब आपको अपना केवाईसी पूरा करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा |
  9. उसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेज अगर सही पाए जाते है तो लोन आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी  लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment