Ayushman Card Kaise Banaye 2026
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत कार्ड योजना एक ऐसी योजन है जिसके अंतर्गत गरीब परिवार आते है उसके लिए इस योजना को सरकार ने शुरू की है | आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के तहत लाभुकों को 5 लाख तक का फ्री इलाज करवाने की
सुविधा मिलती है | आज के समय में हर कोई बीमारी के इलाज के लिए काफी पैसे खर्च करते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो बीमारी के लीलाज के लिए पैसे खर्च नहीं कर पाते है | ऐसे लोगो के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है और इस योजना से लाभुकों को बीमारी को इलाज करवाने में काफी मदद मिलती है | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |
आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक स्वास्थ्य बिमा कार्ड है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगो और असहाय लोगो के लिए सस्ती और उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है | आयुष्मान कार्ड हमें अच्छी तरह से सुरक्षित करता है और हमें अस्पतालों में सस्ती उपचार सुविधा उपलब्ध कराता है |
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
- आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज आने के बाद आपको Register Yourself & Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको मांगी गई जानकारी को भरना होगा जैसे की राज्य का नाम, मोबाइल नंबर, एमेडल आईडी और लिंग इत्यादि सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और होम पेज पर आपको Register/Sign के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है |
- अब आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी वेरिफाई करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने आपके गांव के लाभार्थियों की सूचि खुल जाएगी जिसमे आपको अपना नाम सर्च करना है और व्यू ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बना सकते है इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और गेट डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई जानकारी को भरना होगा जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिन कोड, मोबाइल नंबर और गांव का नाम |
- उसके बाद Authenticate के ऑप्शन ओटीपी को सेलेक्ट कर Get OTP पर क्लिक करना है और उसके बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आयुष्मान कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा और 4 से 5 दिन के अंदर आपका कार्ड Approved हो जाएगा और आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
- इस प्रकार से आप घर बैठे आयुष्मान कार्ड मोबाइल से बना सकते है और इसका लाभ ले सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक का फ्री में इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |