SBI YONO App se Loan Kaise Len |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे ले | दोस्तों अगर आप एसबीआई बैंक के खाता धारक है और इंस्टेंट लोन की तलाश कर रहे है तो लोन लेने के लिए अब आपको बैंक शाखा में जाने की जरुरत नहीं है | आप अपने घर से ही एसबीआई योनो ऐप के जरिए पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है | एसबीआई ऐप के माध्यम से आप 15 लाख तक का तुरंत लोन ले सकते है और 5 सालो की अवधी तक ईएमआई का भुगतान कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |
एसबीआई योनो ऐप से लोन कैसे लें ?
- एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से SBI Yono Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एसबीआई योनो एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- ओपन करने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योनो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से अपने खाते स्वरुप ओपन करना है |
- उसके बाद आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा और अब आपको ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक कर देना होगा |
- अब आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Xpress Credit Loan के ऑप्शन के साथ Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
- अब आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट का चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है |
- उसके बाद आपका जो अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा और अब आपको अपने खाता का चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपको अपना Loan EMI Date सेलेक्ट करना है और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका Loan Preview देखने को मिल जाएगा जिसमे सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक चेक कर लें और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा और Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा |
- अंत में कुछ देर बाद आपको कहते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
एसबीआई पर्सनल लोन का ब्याज दर और प्रोसेसिंग शुल्क
एसबीआई पर्सनल लोन का ब्याज दर आमतौर पर 10.5% से 14% के बिच रहती है | यह दर आपके क्रेडिट स्कोर, लोन की राशि और रीपेमेंट हिस्ट्री पर निर्भर करती है | अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है | लोन अप्रूवल से पहले बैंक कुछ प्रोसेसिंग फ़ीस चार्ज करता है | यह आमतौर पर लोन अमाउंट का 1% से 2% तक हो सकता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |