SBI Bank Se Personal Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आपको पैसो की जरुरत है और ऐसे में आप इधर – उधर व रिश्तेदार से पैसे मांग मांग कर थक गए है कोई भी व्यक्ति आपको पैसे नहीं दे रहे है तो ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए सदैव तत्पर है | आप बहुत ही आसानी से एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- एसबीआई बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
- एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को प्ले स्टोर से SBI Yono Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है |
- ओपन करने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योणो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से अपने खाते स्वरुप ओपन करना है |
- ओपन करने के बाद आपको इसका डैशबोर्ड देखने को मिलेगा और अब आपको ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Xpress Credit Loan के ऑप्शन के साथ Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करते ही आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
- अब आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके जिस अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा और अब आपको अपना खाता का चयन करना है और नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपको अपना Loan EMI Date सेलेक्ट करना है और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपका Loan Preview देखने को मिल जाएगा जिनमे सभी जानकारी को सही से चेक कर लेना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा और Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा |
- उसके बाद आपके खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भी लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है |
एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के फायदे
- आप घर बैठे आवेदन कर सकते है बैंक शाखा जाने की जरुरत कम होती है |
- ऑनलाइन प्रक्रिया होने से आवेदन करना आसान और सुविधाजनक रहता है | लोन की ईएमआई और रीपेमेंट डिजिटल तरीके से मैनेज किया जा सकता है |
- स्वीकृति मिलने पर लोन की राशि सीधे एसबीआई बैंक खाते में प्राप्त हो सकती है |
- पात्र ग्राहक को प्री- अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर मिल सकता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |