India Post Payment Bank Se Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के ज़माने में लोन लेना पहले की तुलना में काफी सरल हो गया है | अगर आपको लोन की जरुरत है तो अब आपको किसी अन्य व्यक्ति से उधार लेने की आवश्यकता नहीं होगी | इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आप आसानी से घर बैठे लोन प्राप्त कर सकते है |
यह सेवा उन लोगो के लिए बहुत लाभदायक है जिनके पास बैंक खाता नहीं है या जो पारंपरिक बैंको से लोन लेने में कठिनाई महसूस महसूस करते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने वाला आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
- लोन लेने वाले आवेदक के पास अगर इनकम का सोर्स है तो वह इस लोन के लिए एलिजिबल है |
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने वाले आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए |
- नौकरीपेशा या गैर नौकरीपेशा आवेदक इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है और इसी के साथ जांच लें की आपके पास लोन संबंधित सारे दस्तावेज उपलब्ध है |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन कैसे लें ?
अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद आपको Menu के बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे |
- अब यहां पर आपको Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करके IPPB Customer, Non IPPB Customer में से किसी भी एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना होगा |
- अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में खुला हुआ है तो आपको IPPB Customer वाले ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद आपको Doorstep Banking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Personal Loan के ऑप्शन को टिक करना होगा |
- अब आपके स्क्रीन पर पर्सनल लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना, पता, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भरना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड को दर्ज करके एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना होगा |
- इतना सब करने के बाद IPPB Executive के द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा और वह आपको आगे की प्रक्रिया बता देंगे जिसे आपको फॉलो करना होगा |
- उसके बाद आपका लोन Approve होते ही आपके खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन के सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन कैसे लें