India Post Payment Bank Personal Loan
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में लोन लेना पहले के तुलना में बहुत आसान हो गया है | अगर आपको लोन की जरुरत है तो अब आपको किसी अन्य व्यक्ति से उधर लेने की जरुरत नहीं होगी | इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आप आसानी से घर बैठे लोन
प्राप्त कर सकते है | यह सेवा उन लोगो के लिए बहुत लाभदायक है जिनके पास बैंक खाता नहीं है या जो पारंपरिक बैंको से लोन लेने में कठिनाई महसूस करते है | अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन ले सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोन के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन करने वाले ग्राहक भारतीय नागरिक होने चाहिए |
- पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए |
- आपके पास आय का स्रोत होना चाहिए ताकि आप लोन के लिए योग्य माने जा सके |
- नौकरीपेशा और गैर – नौकरीपेशा दोनों प्रकार के आवेदक इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
- साथ ही यह सुनिश्चित करें की आपके पास लोन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज मौजदू है |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन कैसे लें ?
अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलने पर मेनू में कई ऑप्शन दिखाई देंगे |
- उसके बाद “Service Request” के ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर “IPPB Customer” या “Non IPPB Customer” में से आपको किसी एक को चुनना होगा |
- अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में है तो आपको “IPPB Customer” का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको “Doorstep Banking” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Personal Loan के ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद पर्सनल लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपना नाम, पता, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भरना होगा |
- सभी विवरण को भरने के बाद आपको कैप्चा कोड को डालकर फॉर्म को सबमिट करना होगा |
- इस प्रकार आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पेज लोन के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है और उसके बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का एक अधिकारी आपसे संपर्क करेगा और आगे की प्रक्रिया बताएगा |
- जब आपका लोन अप्रूव हो जाएगा तो लोन की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |