India Post Payment Bank Personal Loan : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?

India Post Payment Bank Personal Loan

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में लोन लेना पहले की तुलना में काफी सरल हो गया है | अगर आपको लोन की जरुरत है तो अब आपको किसी अन्य व्यक्ति से उधर लेने की जरुरत नहीं होगी | इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आप आसानी से घर बैठे लोन प्राप्त कर सकते है |

यह सेवा उन लोगो के लिए बहुत लाभदायक है जिनके पास बैंक खाता नहीं है यह जो पारंपरिक बैंको से लोन लेने में कठिनाई महसूस करते है | अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. ईमेल आईडी
  4. मोबाइल नंबर
  5. बैंक खाता पासबुक
  6. निवास प्रमाण पत्र
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता 

  1. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहक भारतीय नागरिक होने चाहिए |
  2. आवेदक के पास आय का स्रोत होना चाहिए ताकि आप लोन के लिए योग्य माने जा सके |
  3. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होना चाहिए |
  4. नौकरीपेशा और गैर नौकरीपेशा दोनों प्रकार के आवेदक इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
  5. साथ ही यह सुनिश्चित करें की आपके पास लोन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज मौजूद हो |

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

दोस्तों अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलने पर मेनू में आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे |
  3. अब आपको Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर IPPB Customer या Non IPPB Customer में से आपको किसी एक को चुनना होगा |
  4. अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में है तो आपको IPPB Customer का चयन करना होगा |
  5. उसके बाद आपको Doorstep Banking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Personal Loan के ऑप्शन को चुनना होगा |
  7. उसके बाद पर्सनल लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपना नाम, पता, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भरना होगा |
  8. सभी जानकारी को सही से भरने के बाद आपको कैप्चा कोड को डालकर फॉर्म को सबमिट करना होगा |
  9. इस प्रकार आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में लोन के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है |
  10. उसके बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का एक अधिकारी आपसे संपर्क करेगा और आगे की प्रक्रिया बताएगा | जब आपका लोन अप्रूव हो जाएगा तो लोन की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment