Home Loan Kaise Le Online |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की होम लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में हर व्यक्ति का सपना होता है की उसका खुद का एक घर हो | लेकिन घर बनवाने के लिए बड़ी रकम की जरुरत होती है जिसे एक साथ जुटा पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है | ऐसे में होम लोन एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है | अगर आप 6 लाख रूपए तक का होम लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
होम लोन क्या है ?
होम लोन वह लोन है जो बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा घर खरीदने, नया मकान बनवाने, घर की मरम्मत कराने या घर का विस्तार करने के लिए दिया जाता है | यह राशि उधार के रूप में मिलती है जिसे उधारकर्ता को निर्धारित समय के भीतर मासिक किस्तों में ब्याज सहित चुकाना होता है |
होम लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक स्टेटमेंट
- पता प्रमाण
- पिछले 3-6 महीने की सैलरी स्लिप
- पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक आवश्यकता अनुसार अन्य दस्तावेज भी मांग सकता है | सभी दस्तावेज सही और अद्यतन होने चाहिए ताकि होम लोन स्वीकृति प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो |
होम लोन लेने के लिए पात्रता
- होम लोन लेने वाला आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
- लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 60 साल के बिच होनी चाहिए | आप सैलरीड ( नौकरीपेशा ) या स्व – रोजगार हो सकते है |
- लोन लेने वाले आवेदक की मासिक आय इतनी होनी चाहिए की आप ईएमआई आसानी से चूका सकें |
- होम लोन लेने वाले आवेदक का क्रेडिट स्कोर आमतौर पर 700 या उससे अधिक जरूर होना चाहिए |
होम लोन कैसे लें ?
अगर आप होम लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- होम लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपनी आय, आयु, रोजगार स्थिति और क्रेडिट स्कोर के आधार पर पात्रता जांचना है |
- उसके बाद विभिन्न बैंको की ब्याज दर, प्रोसेसिंग शुल्क और सुविधाओं की तुलना करना है |
- ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा |
- सभी आवश्यक दस्तावेज को बैंक में जमा करना होगा या ऑनलाइन अपलोड करना होगा |
- उसके बाद बैंक आपकी आय, नौकरी, बैंक खाते और दस्तावेजों की जांच करता है | बैंक सम्पति के क़ानूनी दस्तावजों और मूल्य का सत्यापन करता है |
- सभी जांच पूरा होने पर बैंक स्वीकृति पत्र जारी करता है | आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लोन राशि जारी कर दी जाती है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से होम लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की होम लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही होम लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |