Google Pay Se Personal Loan Kaise Len |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों कई बार हमारे सामने ऐसी स्थिति आ जाती है की हमें अचानक से पैसो की जरुरत पड़ जाती है ऐसे में हम बैंक तो नहीं जा सकते क्योकि बैंक से लोन लेने के लिए लम्बी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है | लेकिन अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योकि गूगल पे ने इंस्टेंट लोन देने का नया फीचर जारी किया है | आप गूगल पे लोन ऑफर की सहायता से कम ब्याज दर में ज्यादा लोन प्राप्त कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से गूगल पे से पर्सनल लोन ले सके और इसका लाभ प्राप्त कर सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
गूगल पे लोन क्या है ?
गूगल पे एक प्रसिद्ध पेमेंट ऐप है जो गूगल कंपनी के द्वारा संचालित किया जाता है | इसमें आप सभी प्रकार का रिचार्ज, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट और अन्य भुगतान जैसी सेवाओं का लाभ आप उठा सकते है | बहुत कम समय में यह ऐप भारत में प्रसिद्ध हो चूका है | प्ले स्टोर पर इस गूगल पे एप्लीकेशन को 4+ की रेटिंग मिला है और इसे 52 करोड़ भी ज्यादा बार रिसीव किया जा चूका है | गूगल ने कुछ तुरंत लोन देने वाली ऐप की कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है जो गूगल पे पर आती है और आम लोगो को प्रीक्वलीफाइड लोन प्रदान करती है | इसका साफ अर्थ है की गूगल पे खुद लोन ऑफर नहीं करता | इसमें आपको लोन के लिए ब्याज दरें भी बहुत कम देखने को मिलती है | अगर आप इस ऐप के द्वारा रेगुलर पेमेंट और मनी ट्रांसफर करते है तो आसान से आपको इसमें पर्सनल लोन मिल सकता है |
गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ?
- गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से गूगल पे एप्लीकेशन को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में ओपन करना होगा |
- उसके बाद आप थोड़ा सा स्क्रॉल करते है तो इसमें आपको “Manage Your Money” का सेक्शन दिखाई देगा जहां पर आपको Loans और Gold इत्यादि दिखाई देगा इसमें से आपको “Loans” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- यदि आपको फाइनेंस का सेक्शन नहीं दिख रहा है तो आप “See More” पर क्लिक करके देख सकते है |
- अब यहां पर आपको गूगल पे पर जो कंपनियां लोन ऑफर प्रदान करती है उन लेंडिंग कंपनी का नाम, लोन अमाउंट, ब्याज दर, लोन टेन्योर इत्यादि आपके सामने आ चुके होंगे |
- जिस लेंडिंग पार्टनर से आप गूगल बैंक लोन प्राप्त करना चाहते है उसके आइकन अथवा Loan Apply वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको इसमें कुछ स्टेप्स बताए जाएंगे और कुछ जरुरी दस्तावेज, पर्सनल डिटेल्स इत्यादि दिखाई देंगे जिन्हे आपको सबमिट करना होगा |
- सभी आवश्यक लोन डिटेल्स भरने और दस्तावेज देने के बाद आपको लोन एप्लीकेशन को सबमिट कर देना होगा |
- उसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच और अन्य प्रक्रिया पूरा करने के बाद गूगल पे लोन प्रदाता कंपनी डायरेक्ट आपके गूगल पे वाले बैंक अकाउंट में लोन की राशि जमा कर दी जाएगी |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही गूगल पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |