Aadhar Card Se Mobile Number Link 2025 |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों जो लोग भारत के नागरिक है उनके पास आधार कार्ड का होना जरुरी है क्योकि आज के समय में अपना पहचान बताने के लिए यह बहुत जरुरी दस्तावेज है | भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानि की यूआईडीएआई के द्वारा भारत के नागरिको को आधार कार्ड जारी किये जाते है | इस आधार में कार्ड धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक दोनों प्रकार की जानकारी होती है | इसके अलावा आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होना जरुरी हो जाता है
क्योकि ओटीपी इस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है | ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर अब तक लिंक है या फिर आपको नया मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक करवाना है तो आप करवा सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सके | इसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें ऑनलाइन ?
अगर आप अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
- ऑफिशल वेबसाइट पर आने के बाद आपको यहां पर Service Request का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद इसके अंतर्गत आपको दो ऑप्शन मिलेगा उनमे से आपको किसी एक पर क्लिक कर देना होगा |
- IPPB Customer :- अगर आपका पासबुक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में है तो आपको इस ऑप्शन को चुनना होगा |
- Non IPPB Customer :- यदि आपका पासबुक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में नहीं है तो आपको इस ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको बहुत सारा ऑप्शन दिखाई देगा उसमे से आपको Aadhar-Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको नीचे में एक फॉर्म मिलेगा आपको उस फॉर्म में जो भी विवरण माँगा जाएगा आपको सभी विवरण को सही से भरना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके आस पास के पोस्ट मास्टर आपके घर पर आएंगे और आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक कर देंगे |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
- आपको अपने साथ में अपना आधार कार्ड और उस मोबाइल नंबर को ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट/एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो आपको इस फॉर्म को सही से भरना होगा और उसमे आपने मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा | यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुजगतन करना होगा | फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन करने के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा |
- उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगा जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | आपको लिंक होने की पुष्टि के लिए एक मैसेज मिलेगा |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होने से आप आधार कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते है और भी बहुत सारा काम आप कर सकते है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आपको बहुत सारे सरकारी योजना का लाभ मिलते है जिसमे आपको आधार कार्ड को सत्यापित करना होता है मोबाइल ओटीपी से |
- यदि आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होता है तो आपके आधार कार्ड में फ्रॉड होने का मौका बहुत कम होता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |