Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?

Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों जब भी अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए हमें बैंक या प्रज्ञा केंद्र में जाना पड़ता था लेकिन अब सभी बैंक में खाता का बैलेंस चेक करने की सुविधा आसान कर दिया है | अब आप आधार कार्ड से अपने मोबाइल से आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |

आज के समय में सभी बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग के साथ – साथ मोबाइल बैंकिंग और बहुत सारी सुविधाएं घर बैठे प्रदान कर रही है जिसमे की आप बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | लेकिन बहुत से लोगो को इस सुविधा की जानकारी नहीं होती है तो इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | Aadhar Card बैंक बैलेंस चेक

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ? 

आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपके 12 अंको का आधार कार्ड नंबर, आपका नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, फोटो आदि होता है और उन्हें शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है | सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है |

बैंक खाता खोलते समय या बाद में जब आप अपने खाते में अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से संबंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार कार्ड के नंबर के मदद कभी भी अपने बैंक खाते से पैसा निकाल सकते है या बैलेंस चेक कर सकते है |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?

अगर आप अपने आधार कार्डke मदद से अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा | आपको बता दें की इसके लिए आपके बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |

  1. आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन से *99*99*1# डायल करना होगा |
  2. दिखाए गए दिशानिर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
  3. उसके बाद आपको अपने आधार नंबर को फिर से वेरिफाई करना होगा और अपना आधार कार्ड नंबर द्वारा दर्ज करना होगा |
  4. उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर आपको एक मैसेज दिखाई जाएगी जिसमे आपके बैंक खाते में मौजूदा बैलेंस शामिल होगा |

बैंक मित्र के मदद से आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है ? 

अगर आपको ऊपर बताए गए जानकारी से बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जाकर आप अपने खाते का पैसा चेक कर सकते है जिसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा |

  1. बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
  2. उसके बाद आपसे फिंगर का निशान लिया जाएगा और आपके बैंक खाते में कितनी राशि है उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment