Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए आपको अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना भी बहुत जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक होता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करे ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेगा जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना शहर / राज्य का नाम चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी दर्ज करना है और उसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज कर ओटीपी सत्यापित करना है |
- ओटीपी सत्यापित होने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुल जाएगा |
- अब इसमें मांगी गई जरुरी सभी जानकारों को दर्ज करना है, उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आधार कार्ड में लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुकिंग करना चाहते है उस तिथि का चयन करना है |
- तिथि चयन करने के बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और जरुरी सभी जानकारी को दर्ज कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना है |
- शुल्क भुगतान होने के बाद अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
- अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी जिस आधार केंद्र का चयन किए है उस केंद्र पर जाकर बिना भीड़ भाड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाएं |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होने से जरुरी जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिल सकती है |
- आधार की कई ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना आसान हो जाता है |
- ओटीपी आधारित सत्यापन में सुविधा मिलती है | आधार से सम्बंधित अपडेट और जरुरी सूचनाओं की जानकारी मिल सकती है |
- आधार की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते समय पहचान सत्यापन में मदद मिलती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |