Aadhar Card Me Mobile Number Link 2026 |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों डिजिटलीकरण के युग में आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करना आवश्यक है | यह प्रक्रिया न केवल आपकी पहचान की सुरक्षा में मदद करती है बल्कि सरकारी सेवाओं एवं वित्तीय लेनदेन को भी आसान बनती है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को जैसे की अपना नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन करना होगा |
- चयन करने के बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो आपके मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें ?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर कर सकते है |
- आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो इस फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा और आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, आपको लिंक होने की पुष्टि के लिए एक एसएमएस मिलेगा |
इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर आसानी से लिंक कर सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लाभ
- आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवेदकों को सरकार के द्वारा जारी बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेंगी |
- सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचना भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
- आवेदक नागरिक बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से घर बैठे आसानी से लिंक करवा सकेंगे |
- अगर आवेदक अपने आधार कार्ड में कोई नै अपडेट करवाना चाहते है तो इसके लिए आवेदक को उसके वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगा |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से व्यक्ति को सभी प्रकार की सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाएगी |
- आधार से सम्बंधित सेवा को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए मोबाइल नंबर का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |