HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में अचानक से आने वाले खर्चो, पढाई, चिकित्सा, शादी, यात्रा या किसी अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक से लोन लेना एक सुविधाजनक तरीका माना जाता है | अगर आप एचडीएफसी बैंक से लोन लेना चाहते है तो बैंक विभिन्न प्रकार के लोन उपलब्ध कराता है जिनके लिए निर्धारित पात्रता और दस्तावेज पूरा करने की आवश्यकता होता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन ले सके और इसका लाभ उठा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान और पते का प्रमाण
- बैंक स्टेटमेंट
- सैलरी स्लिप
- पासपोर्ट साइज फोटो
एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता
- एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक की आयु 21 साल से 60 साल के बिच होनी चाहिए |
- आवेदन की न्यूनतम नेट मंथली इनकम 50 हजार होना चाहिए |
- लोन लेने वाले आवेदक का सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए 720 या इससे अधिक है तो बढ़िया माना जाता है |
- लोन लेने वाला आवेदक वेतनभोगी व्यक्ति या खुद का व्यवसाय करने वाला होना चाहिए और आवेदक को वर्त्तमान नौकरी में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए |
- स्वरोजगार के मामले में आवेदक के पास 5 साल का अनुभव होना चाहिए और यह लोन 3 महीने से लेकर 72 महीने के लिए दिया जाता है |
एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना है और वहां से आपको एचडीएफसी बैंक मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है और मांगी गई सभी परमिशन को स्वीकृत करना है |
- उसके बाद आपको इसका डैशबोर्ड देखने को मिल जाएगा और अब आपको More के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- More के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पर्सनल लोन का सेक्शन देखने को मिलेगा जिसके नीचे Apply Online का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारी को आपको सही से दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको ई केवाईसी करना होगा और उसके बाद अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही एचडीएफसी बैंक में लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
- आवेदन होने के बाद आपके बैंक खाते में लोन अमाउंट ट्रांसफर कर दिया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |