Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link करे   

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड आज के समय में भारतीय नागरिको के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चूका है इसका उपयोग विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं के लिए होता है इसलिए आपके आधार कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना बहुत जरुरी है | अगर आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |Aadhar Card Me Mobile Number Link करे 

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को myAadhaar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको आधार अपडेट के ऑप्शन को चुने रहना है और फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट डिटेल्स भरना होगा जैसे की अपना नाम, आधार नंबर आदि सभी जानकारी को भरने के बाद नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है |
  6. उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को भरना होगा जैसे की आप आधार कार्ड में क्या परिवर्तन करवाना चाहते है |
  7. उस पेज में आपको मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन में टिक करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Date & Time को सेट करना होगा और उसके बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. अब आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपकी सभी जानकारी जैसे की आपका नाम, मोबाइल अपडेट, समय और दिन आदि |
  10. अब इस रसीद को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है और जिस तय तिथि पर आप आधार सेंटर जाएंगे उस रसीद को अपने साथ ले जाना होगा |
  11. इस प्रकार से आप मोबाइल अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है | जिस तिथि और समय पर आपने अपॉइंटमेंट बुक किए ही उस समय आपको आधार सेंटर में मौजूद होना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से सरकार के द्वारा जारी बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  2. सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
  3. आवेदक नागरिक बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से घर बैठे आसानी से लिंक करवा सकेंगे |
  4. अगर आवेदक अपने आधार कार्ड में कोई नया अपडेट करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको उसके वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगा |
  5. अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे जिससे आपको योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा |
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप पैन कार्ड आधार कार्ड ई केवाईसी के माध्यम से बना सकेंगे |
  7. आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment