SBI Yono App Se Personal Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के डिजिटल युग में जहां हर सेवा ऑनलाइन उपलब्ध हो रही है वही लोग लेने की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में बहुत सरल और तेज हो गई है | भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए योनो ऐप के जरिए 50 हजार तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन पाने की सुविधा शुरू की है | 
इस सुविधा की सबसे खास बात यह है की इसके लिए आपको बैंक में बार – बार चक्कर काटने की जरुरत नहीं होती है | सिर्फ आधार कार्ड और कुछ जरुरी जानकारी के जरिए आप इस लोन को योनो ऐप से घर बैठे ले सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए योग्यता
- लोन के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 58 साल होनी चाहिए | इससे कम या ज्यादा उम्र के लोग इस लोन के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे |
- अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक है तो आपको बेहतर ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना ज्यादा होगी | जिनका स्कोर कम होता है उन्हें या तो लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है या फिर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है |
- लोन तभी मिलता है जब बैंक को भरोसा हो की आप समय पर ईएमआई चूका सकेंगे इसके लिए आपकी नियमित आय होनी जरुरी है | आप सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट या इनकम टैक्स रिटर्न दिखाकर अपनी आय का प्रमाण दे सकते है |
- अगर आपका पहले से एसबीआई बैंक में खाता है तो लोन प्रक्रिया और भी तेज और आसान हो जाएग अगर आपका अकाउंट एसबीआई में नहीं है तो पहले आपको एसबीआई में अपना खाता खुलवाना होगा |
एसबीआई योनो ऐप से लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से SBI Yono App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और यूजर नाम, पासवर्ड को डालकर लॉगिन कर लेना होगा |
- अब ऐप में आपको Loan का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा | उपलब्ध लोन ऑप्शन में से आपको Personal Loan का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी जानकारी को सही से भरना होगा और लोन राशि और समय अवधी का चयन करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना होगा |
- अब आपको आवेदन को सबमिट करना होगा और उसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी |
- अगर आपने फॉर्म में सब कुछ सही से भरा है तो जल्द ही आपको लोन अप्रूवल का मैसेज आ जाएगा और लोन की राशि आपके खाते में आ जाएगी |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |