YONO SBI App se Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप अभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने का विचार कर रहे है तो आप सभी के लिए खुशखबरी है स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा लोन चालू कर दिया गया है और डिजिटल माध्यम से आप सभी को दिया जाने लगा है | अगर आप भी घर बैठे लोन के लिए आवेदन करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
एसबीआई योनो ऐप से लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई योनो ऐप के द्वारा पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां से आपको SBI Yono Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- ओपन करने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योनो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से अपने खाते स्वरुप ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- अब आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Xpress Credit Loan ऑप्शन के साथ Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
- अब आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट का चयन करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके जिस अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा और अब आपको अपना खाता चयन करना होगा और नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना Loan EMI Date सेलेक्ट करना होगा और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका लोन प्रीव्यू देखने को मिल जाएगा जिनमे सभी जानकारी को सही से चेक कर लेना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा और Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा |
- उसके कुछ देर के बाद आपके खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भी लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |