Aadhar Card Me Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आज के समय में हर काम में जरुरी होती है | हमें बैंक में खाता खुलवाना हो, कोई सरकारी दस्तावेज बनवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो तो आधार कार्ड हमें हर काम के लिए जरुरी होता है | आधार से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए हमारे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है |
जैसा की आप सभी जानते है की विभिन्न सरकारी योनाओं के लिए भी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की मांग की जाती है क्योकि ओटीपी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है | अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है और आप लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको विभिन्न सेवाएं दिखाई देगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपना नाम पता, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी को दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन करना होगा और उसके कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के ओर से एक अधिकारी आएगा जो की आपके मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
- उसके बाद आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं उस मोबाइल नंबर को ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो आपको इस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी को सही से भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा और उसके बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा | आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है , लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक मैसेज मिलेगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |