Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपनी जानकारी को अपडेट करना जरुरी होता है इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना बहुत जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत आवश्यक होता है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेगा जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने शहर / राज्य का नाम चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. अब अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी को दर्ज करना है और उसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करना होगा |
  6. ओटीपी सत्यापित ओने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
  7. अब इसमें मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना है और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिसे आधार कार्ड से लिंक करना चाहता है |
  9. उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  10. उसके बाद जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुक करना चाहते है उस तिथि का चयन करना होगा |
  11. तिथि का चयन करने के बाद नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है और जरुरी सभी जानकारी को दर्ज कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान कर देना है |
  12. शुल्क भुगतान होने के बाद अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
  13. अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी आधार केंद्र का चयन किया है उस केंद्र पर जाकर बिना किसी भीड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने पर आवेदक को सरकार के द्वारा बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  2. सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि आवेदक के अदहर कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप पैन कार्ड आधार ई केवाईसी के माध्यम से बना सकेंगे |
  4. आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |
  5. अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नही है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की परक्रिया पूरा नहीं कर सकेंगे जिससे आपको योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताए है  ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment