Aadhar Card Me Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |
क्योकि आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है और आधार कार्ड के माध्यम से अगर ऑनलाइन किसी प्रकार का कोई भी काम करते है तो उसमे आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अति आवश्यक है तभी आप कोई भी काम कर पाएंगे | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आधार केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन ( फिंगरप्रिंट / अन्य उपलब्ध सत्यापन )
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको Book an Appointments के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको नजदीकी आधार केंद्र का चयन करना है और उसके बाद आपको Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना है और Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद सभी जानकारी को दर्ज करना है और ऑनलाइन 75 रु की शुल्क भुगतान करना है और आसानी से अपॉइंटमेंट बुक करना है |
- अपॉइंटमेंट बुक की गई तिथि में नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर तुरंत ही आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर पाएंगे |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आवेदकों को सरकार के द्वारा जारी बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
- आवेदक बहुत सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से घर बैठे ही आसानी से लिंक करवा सकेंगे |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर होने से आप पैन कार्ड, आधार कार्ड ई केवाईसी के माध्यम से बना सकेंगे |
- आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |
- अगर आपका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरा नहीं कर सकेंगे जिससे आपको योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा |
- सरकार के द्वारा आवेदक के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |