Google Pay Personal Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों गूगल पे पर्सनल लोन एक ऑनलाइन ऋण सुविधा है जिसके माध्यम से पात्र व्यक्ति गूगल पे ऐप के जरिए व्यक्तिगत जरूरतों के लिए आवेदन कर सकते है | इसमें आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल होती है और लोन की राशि, ब्याज दर, ईएमआई तथा अन्य शर्ते संबंधित लेनदार की पात्रता और नियमो के आधार पर तय होती है | अगर आप भी गूगल पे से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

गूगल पे से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक स्टेटमेंट 3 महीने का
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
गूगल पे से लोन लेने के लिए पात्रता
- गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर उच्च होना आवश्यक है |
- आवेदक को रोजमर्रा के लेनदेन के लिए गूगल पे बजनेस ऐप और गूगल पे मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करना चाहिए |
- गूगल पे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक किसी बैंक या कंपनी के द्वारा पेश किए गए किसी अन्य ऋण कार्यक्रम में नामांकित नहीं हो सकता है |
- गूगल पे लोन ऑफर के लिए पात्र होने के आपके पास आय का एक विश्वसनीय स्रोत होना चाहिए |
गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी के स्मार्टफोन में Google Pay For Business App होना चाहिए और इसमें आपका बैंक खाता लिंक होना चाहिए |
- इस ऐप को ओपन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर ही क्विक लिंक्स के क्षेत्र में ही आपको Loans का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और उसमे बाद आपको My Offer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको लेटेस्ट लोन ऑफर का ऑप्शन देखने को मिलेगा |
- उसके बाद आपको अपने मनचाहे लोन क्लिक करना होगा और अपनी योग्यता को चेक करना है और उसके बाद आपको पता चल जाएगा की आप कितने रूपए तक का लोन ले सकते है |
- उसके बाद आपको Proceed to Apply For Loans का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने लोन एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसको आपको सही से भरना होगा |
- उसके बाद आपसे मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और बाद ई केवाईसी करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लोन जमा होने का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही गूगल पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |