Aadhar Card Se Bank Balance Check 2026 |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों अगर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बार – बार बैंक शाखा में जाना पड़ता है तो अब कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि अब आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलबध कर दी गई है | इस सुविधा के मदद से घर बैठे केवल आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है और कितनो के पास एटीएम भी नहीं रहता है इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं ले परे है | लेकिन अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस आसानी से चेक किया जा सकता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर Welcome To *99# का मैसेज आएगा जिसमे आपको OK बटन पर क्लिक करना है |
- जिसके बाद आपके सामने एक मेन्यू ओपन होगा और उसके बाद आपको अपना भाषा सेलेक्ट करना होगा |
- अब इसमें आपको तीसरे नंबर पर Balance Check का ऑप्शन दिखाई देगा और अब बैलेंस चेक करने के लिए आपको नीचे 3 टाइप करके Send बटन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर एक फ्लैश मैसेज जिसमे आपको अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा |
- यूपीआई पिन दर्ज करने के बाद आपके बैंक का बैलेंस शो हो जाएगा |
बैंक बैलेंस चेक कैसे करे ?
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के CSC केंद्र पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड प्रदान करना है बैंक बैलेंस चेक करने के लिए |
- अधिकारी आपका आधार विवरण दर्ज कर फिंगर स्कैन करेगा और अब आपको अपना फिंगर ऑथेंटिकेशन प्रदान करना है |
- उसके बाद आपका बैंक बैलेंस दिखाई देगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड में USSD Code को डालना है | ध्यान रहे जिस बैंक का आपका अकाउंट है उसी बैंक का यूएसएसडी कोड डालना है |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन खुलकर आ जाएगा जिसमे Account Balance के सामने का सीरियल नंबर दर्ज करना है और Send के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके बैंक खाते का बैलेंस दिख जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?
क्योकि आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने पर आधार आपके बैंक खाते की पहचान से जुड़ जाता है | AEPS में बैंक आपकी पहचान को बायोमेट्रिक / प्रमाणीकरण से सत्यापित करता है और फिर बैंक के सिस्टम से बैलेंस की जानकारी मिलती है | सिर्फ आधार नंबर पता होने से कोई आपका बैंक बैलेंस नही देख सकता है | बैंक की ओर से प्रमाणीकरण जरुरी होता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |