SBI YONO App Se Personal Loan Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों योनो एसबीआई से पर्सनल लोन भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को ऑनलाइन लोन लेने की सुविधा प्रदान करता है | इसके माध्यम से पात्र ग्राहक बिना बैंक शकाः जाए अपने मोबाइल फ़ोन से पर्सनल लोन
के लिए आवेदन कर सकते है | योनो एसबीआई ऐप में लोन की राशि, ब्याज दर, ईएमआई और भुगतान अवधी जैसी जानकारी देखि जा सकता है | अगर आप भी एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे ले ?
अगर आप एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से SBI YONO Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- ओपन करने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योनो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से खाते स्वरुप ओपन करना है |
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा और अब आपको ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Xpress Credit Loan के ऑप्शन के साथ Apply now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करते ही आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
- अब आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके जिस अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा |
- अब आपको अपना खाता चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने Loan EMI Date सिलेक्ट करना है और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका Loan Preview देखने को मिल जाएगा जिनमे सभी जानकारी को चेक कर लेना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा और Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा |
- उसके कुछ समय बाद आपके खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भी लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठ ही एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |