Aadhar Card Se UPI Pin Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मई आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों आपके पास एटीएम कार्ड नहीं है और आप यूपीआई का यूज करना चाहते है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योकि आप आधार कार्ड से यूपीआई पिन बना सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
यूपीआई पिन क्या है ?
यूपीआई पिन का पूरा नाम Unified Payment Interface Personal Identification Number है | यह एक पेमेंट करते समय उपयोग किया जाने वाला 4 से 6 अंको वाला कोड है | यूपीआई पिन के माध्यम से आप अपने अकाउंट से किसी दूसरे अकाउंट में पेमेंट भेजी जा सकती है | यह खुद का प्राइवेट पिन कोड होता है जिसको खुद तक सिक्योर रखना पड़ता है | अगर आप इस पिन को सिक्योर नहीं रख पाते है तब आपकी पेमेंट या बैंक अकाउंट में जमा बैलेंस का लगत इस्तेमाल हो सकता है |
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के ममद से यूपीआई पिन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की , इस प्रकार से होगा –
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से BHIM UPI एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपका जो मोबाइल नंबर आधार का बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना है और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- वेरिफिकेशन होने के बाद आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना है और क्लिक करने के बाद आपको प्लस + के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और अब बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही अब आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना है तथा सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपका बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में आपको सही का निशान मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी सहमति देना है और उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई आईडी से जुड़ जाएगा |
- अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के 6 डिजिट का नंबर दर्ज करना है और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है |
- उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना है और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |